बेसिक इस्लामिक कोर्स का मकसद स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स तथा ऐसे बड़ी उम्र के लोगों तक दीन की बुनियादी बातें पहुँचाना है जो किसी कारण दीन की बुनियादी बातें नहीं जान सके। इस कोर्स में ऐसी बुनियादी बातें हैं जिनका इल्म हासिल करना तमाम मुसलमानों पर फ़र्ज़ है, खास तौर पर चार अलग-अलग टॉपिक्स पर खुसूसी तवज्जो दी गई है। अकाईद व अरकाने इस्लाम सीरतुन्नबी स0 मसाईल सवाल और जवाब। अकाईद में तौहीद, रिसालत, आखीरत, जन्नत और जहन्नम और उन टॉपिक्स को पढ़ाया जाएगा जिनका मानना हर मुसलमान के लिए ज़रूरी है। सीरतुन्नबी स0 में प्यारे नबी जनाब मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जीवनी और उनके पैगाम को समझने की कोशिश की जाएगी। मसाइल का सब्जेक्ट बहुत अहम है, इसमें पाकी_नापाकी, वजू, गुस्ल, नमाजे जनाजा, जकात वगैरह और ऐसे मसाइल को सीखने का मौक़ा मिलेगा जिनका ताल्लुक रोज़ाना की ज़िन्दगी से है। सवाल और जवाब में इस्लाम पर किए जाने वाले ऑब्जेक्शंस के जवाब दिए जाएंगे और इस्लाम से रिलेटेड सभी डाउट क्लियर करने की कोशिश की जाएगी। को...
دار البحث والاعلام، لکھنؤ کا علمی، ادبی و صحافتی ترجمان